जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना परिसर में रविवार शाम आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी राजेश डावर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्राम रक्षा समिति, प्रेस क्लब के सदस्यों, सरपंचों, पटेलों और मुस्लिम समाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। बैठक के दौरान विशेष रूप से आगामी भगोरिया हाट को लेकर चर्चा की गई, जिसमें थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर गलत फोटो या वीडियो साझा कर अफवाह फैलाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर सड़क हादसों का कहर, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी दुर्घटना फाटा डेम पर एनडीआरएफ द्वारा बाढ़ आपदा मॉक अभ्यास किया गया