फिरोज खान, अलीराजपुर

गुजरात सीमा से लगे ग्राम छकतला के भगोरिया में रविवार को मुकेश पटेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने समां बांध दिया। सिर पर लाल पगडी बांधे दोनो नेताओं के नेतृत्व में ग्राम के प्रमुख मार्गो से गेर निकाली गई। इस दौरान दोनो ने ढोल मांदल की थाप पर भगोरिया में समां बांध दिया। कांग्रेस नेताओं द्वारा निकाली गई गेर ग्राम के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। गेर में विधायक पटेल व जिकां अध्यक्ष ढोल मांदल बजाते हुए चल रहे थे, जिसकी धुन पर युवक युवतियां जमकर थिरकते नजर आए। भगोरिया में उन्होने आदिवासी भाई बहनों को भगोरिया पर्व की बधाई भी दी। पश्चता मंडी प्रांगण में कांग्रेस नेताओ, कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों के साथ जमकर ढोल मांदल बजाएं और परपंरागत नृत्य किया। इस दौरान उत्साहित लोग जमकर झूमे। इस दौरान जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल, श्याम राठौड़ सेंडी, विक्रमसिंह भाटिया, दिलीप पटेल, पुष्पराज पटेल, पियुष पटेल, सर्वेश सिसौदिया, उसान भाई, हरदास भाई, मोहन भाई, झमराला भाई सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन व ग्रामीण मौजूद थे।  इससे पहले विधायक पटेल सोरवा के भगोरिया में शामिल हुए और ग्रामीणों की शुभकामनाएं दी।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *