विजय मालवी, बड़ी खट्टाली खट्टाली में आगामी बुधवार को होने वाले भगोरिया उत्सव को लेकर बुधवार सायंकाल 5 बजे जोबट तहसीलदार कैलाश ससत्या, नायब तहसीलदार वंदना किराडे, राजस्व निरीक्षक पंकज चौहान, जनपद जोबट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदरसिंह पटेल, रमेश मेहता पटवारी, नितेश अलावा आदि ने हायर सेकेंडरी ग्राउंड में आयोजित होने वाले भगोरिया उत्सव हेतु जमीन का अवलोकन किया। वही तहसीलदार ने साफ सफाई के आवश्यक निर्देश दिए साथ ही लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि ग्राउंड के आसपास जो झाड़ियों व कांटे आदि बड़े हैं उन्हें तत्काल सफाई करा वे इस अवसर पर आपने पटवारी नितेश अलावा को निर्देशित किया कि भगोरिया उत्सव में पूर्णतया शांति व्यवस्था कायम हो इस हेतु पुलिस प्रशासन से संपर्क कर पॉइंट चिन्हित करें इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदर सिंह पटेल ने भी ग्राम पंचायत के सचिव अमरसिंह तोमर को ग्राम में साफ-सफाई एवं भगोरिया उत्सव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए तहसीलदार ने बताया कि एक बार पुनः अवलोकन करेंगे मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदर सिंह पटेल ने ग्राम पंचायत को भी आवश्यक निर्देश देते हुए भगोरिया उत्सव में ग्राउंड पर व्यवस्थित रूप से भगोरिया संचालित हो इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। Post navigation एलएलटी कंपनी ने पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी-पॉकलैंड मशीन से किसानों के खेतों चलाकर फसले की बर्बाद, मुआवजे के नाम पर दो या तीन हजार रुपए, किसान परेशान जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक पटेल के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसी डही में सीएम के कार्यक्रम में हुए शामिल; विधायक पटेल ने मुख्यमंत्री को आलीराजपुर आने का दिया न्योता