जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम खारकुआं डावर फलिये के कई किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद होने पर 10 दिनों से भोजन का निवाला नही जा रहा है सरकार के अधिकारी से कुछ समय बोल रहे है फसल निकाल जाने दो पर कोई सुनवाई नही कर रहे है। किसानों ने बताया कि माधु पिता डुंगरिया, इडला थावली, थावरिया बाई, भुरला, केमतिया ने बताया कि पाइप लाइन डालने के लिए हमारी गेहूं-मक्का की फसल मुंह पर आ गई है व एलएलटी कंपनी द्वारा खड़ी फसल पर जेसीबी व पॉकलैंड से सारी फसल नष्ट कर दी, बडे बडे पाइप डाले जा रहे है। अब हमें व हमारे पशुओं व खाने के लाले पड़ जाएंगे। मुआवजे में केवल दो हजार या तीन हजार रुपये दे रहे है ऐसे में हमे बैंक व अधिकारी के चक्कर लगाने पड़ रहे है। खाता खुलवाने में करीब डेढ़ हजार रुपए जमा करना पड़ता है तब जाके खाता खुलता है। ऐसे में परेशान किसान बेहाल हो रहे है। इनका कहना है की एक हफ्ता ओर रुक जाए तो हमारी फसल बर्बाद नहीं होगी पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *