झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट- स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर पर भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह का समापन धूमधाम से हुआ। भक्ति की बयार कुछ ऐसी बही की पिटोल ग्राम उस बयार में बह गया। चहुंओर भागवत जी के जयकारों से ग्राम गूंजयमान हो उठा। श्रीराधा कृष्ण मंदिर से आरंभ हुई शोभायात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुन: राधाकृष्ण मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में युवाओं के साथ महिलाएं एवं वृद्धजन भी खुद को नहीं रोक सके। शोभायात्रा मे रथ पर विरराजित भागवत भूषण गौभक्त रघुवीरदास महाराज विराजित थे। शोभायात्रा मे बांसवाडा, उज्जैन, प्रतापपुर, थांदला, छींच, राजस्थान के साथ पिटोल के आसपास के भक्त शामिल हुए। राधाकृष्ण मंदिर समीती ने भागवत श्रवण करने एवं शोभायात्रा में पधारे भक्तजनो का आभार व्यक्त किया। Post navigation प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मिठाई बांटी, भाजपाइयों में दिखा उत्साह झाबुआ में जीएनएम नर्सिंग परीक्षा सेंटर हुआ प्रारंभ