जितेंद्र वाणी, नानपुर भंगार ले जा रहे वाहन की टक्कर से युवक की मौत की मौत हो गई। दुर्घटना आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में हुई। नानपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश पिता इंदरसिंह ग्राम मयाला उम्र 32 वर्ष जिला मुख्यालय से अपने घर जा रहा था। तभी गांव मयाला में तेज रफ्तार से आ रहे भंगार ले जा रहे टेम्पू ने टक्कर मार दी। वाहन युवक को घसीटते हुए ले गया। ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला मुख्यालय ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। रविवार को नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम कर लाश परिजनों को दी गई। नानपुर पुलिस ने उक्त वाहन को जजब्त कर वाहन मालिक पर कार्रवाई की है। पूर्व विधायक मुकेश पटेल ने भी अंतिम संस्कार में पहुंचकर श्रद्धंजलि दी। Post navigation गुरु पूर्णिमा पर्व पर शोभायात्रा में पालकी उठाकर चले साईं भक्त, भंडारे में हजारों लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की मंदिर निर्माण की जगह बांधे सुअर, मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर से की शिकायत