उदयगढ़ – राठौड़ समाज के प्रेरणास्रोत वीर शिरोमणि दुर्गादास जी राठौड़ की 383 वी जन्म जयंती बहुत ही सादगी के साथ मनाई ।समाज के नवयुवकों ने स्थानिय मांगलिक भवन पर दुर्गादास जी के चित्र पर माला पहनाकर उनके सम्मान में जयघोष किया । और उनकी वीरता के नारे लगाए । कार्यक्रम में आये सभी समाजजनों ने पुष्पांजली कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई ।सभी नवयुवकों ने अपने वीर योद्धा के मार्गदर्शन में समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ।समाज के नरेंद्र राठौड़ , धर्मेंद्र राठौड़ , राकेश राठौड़ , आशीष राठौड़ , अंकित राठौड़ , जगदीश चंद्र राठौड़ , विनोद राठौड़ , अनिल राठौड़ , चेतन राठौड़ , शुभम राठौड़ , बंटी राठौड़ , रितेश राठौड़ , पीयूष राठौड़ , नितिन राठौड़ , अक्षय राठौड़ , वैभव राठौड़ उपस्थित थे । Post navigation Previous Post घटिया राशन वितरण का आरोप ; जयस ने दी धरने की चेतावनी