अर्पित चोपड़ा, खवासा जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन ने स्थानीय शासकीय उचित मूल्य दुकान द्वारा घटिया स्तर का राशन वितरण करने का आरोप लगाया। जयस ने कहा कि हमे इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद शुक्रवार को जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन से जुड़े कार्यकर्ता उचित मूल्य की दुकान पहुंचे और सेल्समैन से जानकारी ली। सेल्समैन ने कहा कि जैसा आगे से मिला है वहीं वितरित किया जा रहा है। इस संबंध में जयस कार्यकर्ता मनोहर बारिया ने साफ और अच्छे स्तर का अनाज वितरण करने की मांग करते हुए कहा कि यदि फिर से घटिया अनाज वितरण किया जाता है तो जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन इसके खिलाफ धरना देगा। वहीं सोसायटी मैनेजर विक्रम वैरागी ने बताया कि जो माल आगे से आ रहा है वही दिया जा रहा है। कुछ कट्टों में अनाज ज्यादा खराब आ गया था जिन्हें पूर्व में ही अधिकारियों के संज्ञान में लाकर पंचनामा बनाकर अलग रखवा दिया था। उन कट्टों में से किसी को भी अनाज वितरित नहीं किया गया है। वितरण निर्बाध रूप से चालू है। Post navigation बड़ी सादगी से मनाई उदयगढ़ में दुर्गादास राठौड़ जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई विरमुकुटमणि दुर्गादास राठौड़ की 383वी जयंती