रितेश गुप्ता, थादंला
स्थानीय पेटपूजा रेस्टोरेंट पर ब्लड डोनेशन टीम की साधारण बैठक संपन्न हुई जिसमें जिसमे राजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत टीम का गठन आगामी 1 वर्ष के लिए किया गया जिसमे अजय सेठिया को अध्यक्ष व संदीप (गोलू) उपाध्याय को सचिव नियुक्त किया। साथ ही श्याम मोरिया को उपाध्यक्ष व अर्पित लुणावत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रशांत उपाध्याय, मनीष बघेल, आनंद चौहान व स्वप्निल वागरेचा को संरक्षक नियुक्त किया गया व सदस्य आनंद राठौर (जीवदया), शम्मी खा, प्रवेश उपाध्याय, शंकर ब्रजवासी, मनोज छापरी नियुक्त किए व मीडिया प्रभारी पवन नाहर को नियुक्त किया गया सभी द्वारा एक दूसरे के समक्ष संकल्प लिया कि कभी भी ब्लड की कमी नहीं होने देंगे जरूरतमंद की सहायता करेंगे व सूचना मिलते ही उस ब्लड की पूर्ति के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। साथ ही लोगों के मन में जो रक्तदान के प्रति भ्रामक बाते फैली हुई है उसे उनके दिमाग से निकाला जाएगा व इसके लिए समय समय पर जागरूकता अभियान लाया जाएगाद्य सभी का आभार संरक्षक प्रशांत उपाध्याय (मोंटू बाबा) द्वारा माना गया। यह जानकारी मिडिया प्रभारी पवन नाहर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *