पियुष चन्देल अलीराजपुर पेंशनर्स एसोसिएशन अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में अलीराजपुर जिले के समस्त पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज 16 जुलाई सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अलीराजपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। यह ज्ञापन 7वे वेतनमान पुनरीक्षण नियम म.प्र. के पेंशनर्स को 1 जनवरी 2016 से एरियर्स सहित प्रदान किये जाने के संबंध में दिया गया, जिसमे बताया गया कि वित्त मंत्रालय म. प्र. शासन द्वारा 11 जून 2018 को म.प्र के पेंशनर्स के लिए 2.57 के गुणांक से पेंशन में बढ़ोतरी के आदेश प्रसारित किए गए है, लेकिन आदेश में 7 वा वेतनमान दिनांक 1 जनवरी 2016 से लागू किये जाने का उल्लेख नही है, और ना ही 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक के एरियर्स दिए जाने का कोई उल्लेख किया गया है। इससे म.प्र. के पेंशनर्स अत्यधिक निराश, क्षुब्ध व दुखी है। मुख्यमंत्री ने 15 मई 2018 को पेंशनर्स की बैठक बुलायी थी, और यह वादा किया था कि सभी पेंशनर्स को 7 वे वेतनमान का लाभ दिया जाएगा और एरियर्स भुगतान की विधिवत घोषणा की जाएगी एवम अन्य घोषणाएं भी की गई थी। उक्तानुसार की गई घोषणा संबंधित पुष्टि वित्त मंत्रालय के उक्त आदेश में नही है। इसलिए सभी पेंशनर्स को 7 वे वेतनमान का लाभ दिया जावे एवं एरियर्स का भी भुगतान किया जावे। उक्त ज्ञापन सोपते समय पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह सिसौदिया, नटवर सिंह सिसौदिया, भेरूसिंह चौहान, अरविंद गहलोत, नरेन्द्र सिंह तंवर, एम आई शेख, बाबूलाल चौहान, रणजीत सिंह पंवार, सुभाष चौहान, देवेन्द्र सिंह गहलोत, शंकरलाल राठौड़, विजय सिंह वाघेला, रतन सिंह राही, सरदार सिंह तंवर एवं अलीराजपुर जिले के अन्य पेंशनर्स उपस्थित थे। Post navigation ब्लड डोनेशन थांदला 24*7 टीम थांदला का सर्वसम्मति से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत हुआ गठन, अजय सेठिया अध्यक्ष-संदीप उपाध्यक्ष सचिव मनोनीत कन्या हाईस्कूल भवन हुआ जर्जर बारिश में दे रहा बड़ी दुर्घटना को न्योता