रितेश गुप्ता, थांदला बोहरा समाज द्वारा सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन र.अ. एवं सैयदना मुफद्दल (त.उ.स.) की सालगिरह के अवसर पर नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे के साथ स्थानीय बोहरा मस्जिद से बुरहानी बैंड, बुरहानी गार्डस् एवं इसबुल फला बैंड की धुन के साथ नगर में भ्रमण करते हुए पुन: सैफी मस्जिद पहुंचा। हाथों में तिरंगा लिये एवं स्वच्छता का संदेश के साथ निकले जुलूस में आमिल साहब शेख, अली हुसैन खेरीवाला, शेख अली हुसैन नाकेदार, मुर्तजा कल्याणपुरा, ताहेर परवट, मुस्ताली रायली, मोकरम डोकरवानी, हुसैन नाकेदार, बुराहान कल्याणपुरा, समेत बड़ी सख्या समाजजन उपस्थितथे। जुलूस के पश्चात मजलिस का आयोजन किया। 5 दिनों तक मनाया त्यौहार बोहरा समाज द्वारा अपने धर्मगुरु की सालगिरह पर पांच दिवसीय आयोजन किये गए। धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल तअ के आदेश पर अपने परिवार के बुजुर्गो के साथ बिताने के हेतु आयोजन भी कि गए, जिसमें पूरा बोहरा समाज जनों द्वारा न्यू हिमालया स्कूल एवं फखरी रिसोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने अपने परिवार के बुजुर्गो के साथ समय बिताया व पूरा दिन उनकी देखरेख की, जिस पर नगरवासियों ने बोहरा समाज की इस पहल एवं आयोजन की प्रशंसा की व हर समाज में ऐसे आयोजन हो इस हेतु प्रयास करने कि बात कही। अन्य दिनों में भी कई धार्मिक एवं समाज को प्रेरित करने हेतु कई प्रेरणादायी आयोजन बोहरा समाज द्वारा किए गए। ) Post navigation दाऊदी बोहरा जमात ने धर्मगुरु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया भन्डारे का हुआ आयोजन, 56 भोग लगा कर की गयी महाआरती