मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ स्थित दाऊदी बोहरा जमात ने अपने धर्म गुरु डॉ. सैयदना अलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहेब की 76 वी सालगिरह (जन्मदिन) धूमधाम से मनाया। विगत कई दिनों से मस्जिद हाल में विभिन्न आयोजन किए गए उनकी लंबी उम्र की दुआ की गई विशेष नमाज अता कर उम्रदराज होने की दुआ मांगी गई । 1 दिसंबर को बोहरा मस्जिद से एक विशाल जुलूस कुक्षी से आए जमात के स्काउट बैंड के साथ कस्बे में निकाला गया जो कि विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुनः मस्जिद हाल में पहुंचा जहां पर पुनः धर्मगुरु की लंबी उम्र की दुआ की गई। बस स्टैंड पर स्काउट बेंड द्वारा थाना प्रभारी विकास कपीस को सलामी दी गई संपूर्ण कार्यक्रम बाली मुल्लाह शब्बीर भाई तथा जनाब हुसैन भाई बद्री के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया विगत दिनों से जमात के घरों तथा मस्जिद को रंग बिरंगी विद्युत सज्जा से सजा कर रोशन कर खुशी का इजहार किया।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *