झाबुआ लाइव डेस्क- झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। इस कांटे की टक्कर के बीच आज कांग्रेस की ओर से दिग्विजयसिंह ने बोरी में सभा को संबोधित किया। इस सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजयसिंह ने उपस्थित लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि यह कांतिलाल भूरिया का अंतिम चुनाव है, इसलिए उन्हें जीता दीजिए। इसके पहले कांतिलाल भूरिया ने भी अपने भाषण में मौजूदा चुनाव को अपना अंतिम चुनाव होने की संभावना व्यक्त की थी। लेकिन दिग्विजयसिंह ने पूरी तरह से घोषणा ही कर दी है कि कांतिलाल भूरिया यह अंतिम चुनाव है। बोरी की जनसभा में दिग्विजयसिंह ने भाजपा पर कर्जमाफी व बिजली के बिलों के मामले में झूठ बोलकर भम्र फैलाने का आरोप लगाया। वहीं कहा कि प्रदेश में भाजपा के सहयोगी संगठन से जुड़े लोग ही भाजपाईयों की हत्या करते हैं। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रियव्रतसिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल, प्रभारी मंत्री सुरेंद्र हनी बघेल, आदिवासी मामलों के मंत्री ओमकारसिंह मरकाम, विधायक कलावती भूरिया, मुकेश पटेल, महेश पटेल भी मौजूद थे। ) Post navigation सर्वेश्वर महादेव मंदिर में शरदोत्सव पर गरबा रास का हुआ भव्य आयोजन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क से ओवरलोड रेत व अवैध शराब के वाहन निकलने से रोड हुआ जर्जर, ग्रामीण परेशान