झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- 500-1000 रुपए के नोट बदलने के लिए सुबह बैंक खुलने के पहले से ही आमजनों की कतारे बैंक के बाहर लगने लगी। एक ओर लोगों को नए नोट को देखने का उत्साह था तो दूसरी ओर घंटों लंबी कतारों मे खड़े रहने की सजा भी भुगतनी पड़ी। ग्रामीणों को नोट बदलवाने के लिए भरे जाने वाले फार्म की जानकारी होने से भी दिक्कतों का सामना भी करा पड़ा। हालांकि नोट बदल जाने के बाद मिले नए नोट का उत्साह भी ग्रामीणों में नजर आया। फोटो-11 Post navigation रायपुरिया की बैंकों में नहीं मिले 500 और 2000 के नए नोट ट्यूमर का ऑपरेशन के लिए पहुंचे अहमदाबाद तो नहीं लिए पुराने रुपए, पीडि़त को बैरंग लौटाया