सारंगी जीवनलाल, राठौड़ बारिश की सीजन लगभग विदा ले चुकी है लेकिन मंगलवार देर रात्रि एवम बुधवार सुबह हुई अचानक तेज बारिश से किसान व ईट भट्टों वालों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानो की फसल तेज बारिश के कारण खेत में आडी गिर गई है जिसमें समस्त क्षेत्र के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश का मौसम जाने के बाद से ईट भट्टों वालों ने अपना कामकाज पुनः प्रारंभ कर दिया था, जिसमे मौसम खराब होने के कारण अचानक बरसात हो गई जिसके कारण खुले में रखी कच्ची ईट गीली हो गई लगभग सभी ईट भट्टों वालों का नुकसान हुआ है जो ईंट अब सुधर नहीं सकती है। बारिश के कारण नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रजापति ने बताया कि पहले ही हमारा धंधा कोरोना के कारण बहुत प्रभावित हुआ था जैसे – तैसे कामकाज पटरी पर लौटा हे कि बारिश ने नुकसान कर दिया। सभी किसानों ने एवम प्रजापति ने सरकार से मांग की हे की सर्वे कराकर हमें उचित मुआवजा दिलवाए। Post navigation गायत्री मंदिर से धूमधाम से किया अक्षत कलश का वितरण कांग्रेस आलाकमान के फैसले से नाराज जमीनी कार्यकर्ता ने दिया इस्तीफा