झाबुआ। रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम करड़ावद में अकेली युवती का बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक करड़ावद निवासी पीडि़ता ने रायपुरिया पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह घर में अकेली थी तभी आरोपी गोपाल नानूराम राठौड़ आया व कहने लगा कि मैं बड़वा हूं और तुम्हारी बीमारी को ठीक कर सकता हूं, इसके बाद उसने युवती को पानी में कुछ डालकर पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई जिसके बाद उसने दुराचार किया। जब युवती को होश आया तो रायपुरिया पुलिस थाने पहुंचकर अपने साथ हुई दुराचार की घटना की एफआईआर दर्ज करवाई। Post navigation फुड पायजनिंग का शिकार हुऐ दो दज॔न से अधिक बच्चे कांग्रेस का एक ही मकसद गरीबों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले : कलावती भूरिया