वीरेन्द्र बसेर, घुघरी सोमवार को एसडीओपी पेटलावद सोनू डावर एवं थाना प्रभारी संजय रावत,करवड़ चौकी प्रभारी दिलीपसिंह गौड़ के मार्गदर्शन में कोरोना कफ्र्यू में अनावश्यक कारणों से घूमते हुए वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जाकर 19 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गइ। इस दौरान बेवजह कोरोना काल में बाहर घूमने वालों के लिए एक खुली जेल बनाई जिसमें सभी को तीन तीन घंटे अस्थाई जेल में रखा गया।क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई होने से आवागमन व बेवजह घूमने वालों पर अंकुश लगा है। थाना प्रभारी रावत ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसलिए कोरोना संक्रमण काल में लोग बेवजह घरों से न निकले एवं अपने-अपने घरों में रहकर अपना व अपने परिवार का पूरा ख्याल रखे। Post navigation धू-धू कर अचानक जल उठे चार ग्रामीणों के आशियाने, अग्निकांड में पशु भी जले आपदा में अवसर; थोक किराना व्यवसायी पर हुवा मामला दर्ज,बेवजह घूम रहे लोगों पर भी कार्रवाई