जितेन्द्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम अजन्दा के काकडिय़ा आम्बा फलिये में आज एक घरेलू मकान में आग लग गई, जिसके चलते समीपस्थ लगे तीन मकान भी आग की चपेट में आ गए एवं इस भीषण आगजनी के चलते चारों मकान धू-धू कर जल उठे। इस आगजनी में चारों मकानों में रखा सामान जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजन्दा निवासी मनिया के मकान में भोजन बन रहा था चूल्हे पर जिसमे पास में खेल रहे छोटे बच्चे से सूखी लकड़ी में आग लग गई जिससे चार मकान जल कर राख हो गए। पूरे ग्राम में मदद के लिए ग्रामीणों की भीड़ दौड़ते हुए मदद करने पहुंची अलीराजपुर से फायर बिग्रडे आने से पहले चार मकान जल कर राख हो गए जिसमे घरेलू सामान, अनाज जल गए कुछ मकानों में बैल-बकरी के जलने की भी खबर है। समाचार लिखे जाने तक आग लगी हुई थी नानपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुचंी आग को बुझाने का प्रयास जारी है। Post navigation अलीराजपुर के लिए निकले युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या या दुर्घटना पुलिस की जांच जारी बेवजह घरों से निकलने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, चालानी कार्रवाई कर अस्थाई जेल में पहुंचाया