जितेंद्र वर्मा, जोबट ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम खेरवा और चमार बेगड़ा की सीमा पर स्थित ब्रिज के समीप हुई। खट्टाली चौकी प्रभारी शंकर सिंह जमरा ने बताया कि सेकड़िया (65) पिता नानका निवासी ग्राम बेटवासा अपनी बेटी से मिलने ग्राम खेरवा के बांदी फलिया में जा रहा था। वह पटरियों के किनारे चलकर जा रहा था तभी जोबट से प्रताप नगर की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। Post navigation देश को समृद्ध, विकसित बनाने और गरीबों के कल्याण के लिए तत्परता से लगी है भाजपा सरकार : नागरसिंह चौहान कुएं में डूबने से महिला की मौत, इस जगह हुआ हादसा