जितेंद्र वर्मा, जोबट

कुएं में में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बारम पति कैलाश चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी मुकाती फलिया ग्राम पंचायत देहदला अपने खेत में बने कुएं में कचरा साफ करने नीचे उतरी थी। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 2 से 3 के बीच की है। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश की। बाद में शव कुएं में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं में से निकालकर पीएम केलिए अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *