झाबुआ Live के लिए विपुल पांचाल ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ जिले के ” थादंला” से विधायक ” कलसिंह भाबर” के छोटे पुत्र ” कमल भाबर” की रात ढाई बजे हृदयगति रुक जाने से दुखद मृत्यु हो गयी है भाबर परिवार के करीबीयो ने बताया कि कमल अपने पिता के साथ अलीराजपुर से लोटकर सोया था तभी सीने मे दर्द उठा ओर दाहोद ले जाने पर मृत्यु हो गयी । यह घटनाक्रम भाबर के चैनपुरा स्थित निवास पर हुआ । गोरतलब है कि कमल बेहद प्रतिभाशाली था ओर दिल्ली मे रहकर ” यूपीएससी” की तैयारी मे जुटा हुआ था कुछ दिनों के लिए वह थादंला आया हुआ था । इस दुखद घटनाक्रम से जिले मे शोक का माहोल है । Post navigation जान से मारने की धमकी देकर करता रहा दुराचार, पीडि़ता हुई गर्भवती ब्लैक लैडी ने मचाई धूम, झाबुआ का नाम किया रोशन