रितेश गुप्ता/मयंक गोयल@ झाबुआ Live झाबुआ जिले के थांदला ओर राणापुर लिए फिर से एक बुरी खबर अब से थोड़ी देर पहले आई है, जिसमे स्वास्थ्य विभाग को मिली कोरोना जांच सैम्पलों की रिपोर्ट में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव आये है, इसमे थांदला में 3 तो राणापुर में 1 मरीज मिला है। वही थांदला नगर में 3 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। बीएमओ अनिल राठौड़ ने बताया कि कुछ दिन पहले 52 वर्षीय अनाज व्यापारी निवासी सरदार पटेल मार्ग वार्ड क्रमांक 6 जिनका निधन हो गया था की 25 वर्षीय पुत्री की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी रिपोर्ट फिर गांधी चोक के समीप रघु नंदन मार्ग जहां के युवक जो की 37 वर्षीय है, तो वहीं तीसरा पॉजिटिव नगर के अंबे माता चौराहे पर बने कंपलेक्स के पास, सब्जी मार्केट में एक शिक्षक है जो कि 58 वर्षीय है। Post navigation झाबुआ और कल्याणपुरा में कोरोना का कहर जारी; 4 लोग कोरोना पाजिटिव … बरझर में जो भ्रम था वह हुआ दूर; पहली बार गए 12 लोगो के सैम्पलों की रिपोर्ट आई ….