विपुल पांचाल@ झाबुआ Live जिले में कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। अंचल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगतरा इजाफा हो रहा है।आज फिर झाबुआवासियों के लिए बुरी खबर आई है। आज आई रिपोर्ट में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव आये है, जिसमे 2 झाबुआ तो 2 कल्याणपुरा के है। झाबुआ में एक शासकीय डॉक्टर की बेटी और 1 कॉलेज मार्ग पर रहने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। कल्याणपुरा में एके 42 वर्षीय महिला और एक 43 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। आपको बता दे कि अंचल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह एक गहन चिंता का विषय है और यह जो चेन कोरोना की बढ़ रही है इसे खत्म करने के लिए जिला प्रशासन को जल्द ही कोई ठोस उपाय निकालने होंगे। Post navigation फेसबुक पर युवक को महंगा पड़ा बाबर को बाबरी मस्जिद का वादा; भेजा गया जेल … बुरी खबर: झाबुआ में फिर मिले 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज; 3 थांदला तो 1 राणापुर में …