फिरोज खान बबलू की रिपोर्ट अभी तक कोरोना वायरस से अछूते रहे बरझर गांव के ग्रामवासियों के लिए यह ख़बर राहतभरी है…जिसमे पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 12 लोगो के सैम्पलों की रिपोर्ट आज आ गई है, रिपोर्ट में सभी 12 लोग कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं। बता दे कि बरझर कस्बे में आजाद नगर भाबरा के एक व्यापारी की दुकान होने से उसकी रिपोर्ट पोजिटिव आई थी, जिसके कारण बरझर के जो व्यापारी के सम्पर्क में कस्बे के 12 लोगों के सेमपल लिए थे। उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी तक बरझर कस्बे में एक भी कोरोनावायरस केस नहीं हे ना ही कोई रिपोर्ट आना बाकी है। जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करते हे ग्रामीण- बरझर में शासन प्रशासन के निर्देश के चलते सभी ग्रामीण आदेश का पालन करने के चलते अभी तक कोई कोरोना केस नहीं है। हर सप्ताह रविवार व बुधवार हाट बाजार बंद रखते हे साथ ही अपनी सुरक्षा स्यम ही कर रहे है। Post navigation बुरी खबर: झाबुआ में फिर मिले 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज; 3 थांदला तो 1 राणापुर में … Next Post