जितेंद्र वाणी, नानपुर
नानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोरासा वास्केल फलिया के एक ग्रामीण युवक ने बीमारी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक एडला पिता हतु काफी समय से अपने पैरों की बीमारी से जूझ रहा था वहीं गरीब परिवार होने से उसका इलाज ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद युवक ने आज आत्मघाती कदम उठाते हुए घर में रखी कपास की कीटनाशक गटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब मृतक के परिजन खेत से काम कर घर लौटे तो एडला को जमीन पर लेटा देखा और उसके चेक किया तो पाया कि वह मर चुका है। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना नानपुर पुलिस को दी एवं लाश को स्वास्थ्य केंद्र नानपुर लाए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *