पियुष चन्देल, अलीराजपुर कांग्रेस की सरकार को लगभग 1 वर्ष का समय होने को आ गया है लेकिन कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार ने किसानों से 2 लाख रूपए तक का कर्ज माफ करने का जो वादा किया गया था उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। तब के तत्कालीन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच से खड़ा होकर कहा था कि वे किसानों को वचन देते है की उनके बैंक का 2 लाख रूपए तक का कर्ज सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही माफ कर दिया जाएगा नहीं तो वे मुख्यमंत्री बदल देंगे। लेकिन आज 11 माह से अधिक समय का समय व्यतित हो गया है और कांग्रेस की सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाई है। इस तरह से देखा जाए तो कांग्रेस ने किसानों को मुआवजा व राहत राशि ना देकर धोखा देने का काम किया है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं। प्रेस वार्ता के लिए इंदौर से उमेश शर्मा भी आने वाले थे लेकिन रास्ते में वाहन खराब हो जाने के चलते वे समय पर आलीराजपुर नहीं पहुंच पाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह भी मौजूद थे। अतिवृष्टि से खराब फसलो का मुआवजा देने में नाकाम रही सरकार प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया कि इस वर्ष जिले में अतिवृष्टि के चलते किसानों की फसलो में भारी नुकसान हुआ है वहीं किसानों के खेतों में रखी हुई सोयाबीन, गेंहू, सरसो, चना, लहसून आदि की फसले भी बार बार हो रही बारिश के चलते खराब हो गई है। लेकिन हालत यह है की कांग्रेस के राज में गरीब किसानों की खराब हुई फसलों का सर्वेक्षण तक नहीं किया गया। जिससे की उन्हें मुआवजा मिल सके। यहां से सरकार द्वारा जो रिर्पोट भेजी गई उसमें किसी भी प्रकार की हानि को नहीं दर्शाया गया। जबकि शासन को चाहिए था कि वे किसानों के खेत में जाकर सर्वेक्षण करते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्र्रेस की सरकार द्वारा सिर्फ आकड़ों का दिखावा किया जा रहा है जिसके चलते किसान अपने वास्तविक लाभ को पाने से वंचित रह गए है। कांग्रेस राज में बढ़ा यूरिया का संकट भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने आरोप लगाया कि जिस तरह से युपीए की सरकार के द्वौरान देशभर मे यूरिया की कालाबाजारी जोरो पर थी उसी प्रकार का संकट फिर से मध्यप्रदेश में देखने को मिला है। आज जिले के किसानों को अपनी खेती के कार्य के लिए यूरिया संकट से जूझना पड़ रहा है। जिसके चलते किसान परेशान है। वहीं कांग्रेस ने वचनपत्र में कहा था कि किसानों को थ्री फेस की बिजली 12 घंटे रोजाना दी जाएगी जिसमें से 8 घंटे बिजली देने का समय दिन का रहेगा। लेकिन आज हालत यह हो गई कि किसानों को ना दिन में पर्याप्त बिजली मिल रही है और ना ही रात में इसीलिए जिले के किसानों को बिजली विभाग के खिलाफ आंदेालन के लिए सड़को पर उतरना पड़ा। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी। Post navigation बीमारी से तंग आकर युवक ने जहरीली दवाई पीकर दे दी जान योगेन्द्र राठौड़ AIJ सोण्डवा इकाई के अध्यक्ष नियुक्त