रितेश गुप्ता, थांदला थांदला नगर में बारिश का दौर जारी है। बीते 48 घंटों से लगातार जारी बारिश में पूरा नगर तरबतर हो गया है। नगर कि सभी निचली बस्तियां , जल मग्न हो चुकी है, नदी , नाले उफान पर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में बीते 48 घंटों में 312 मिली मीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। जो कि तकरीबन 12.5 इंच है। जबकि बीते 24 घंटों में 186.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। जो कि तकरीबन 7.5 इंच है। नगर में जून 1 से लेकर अब तक कुल 942 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जबकि गत वर्ष यह आंकड़ा 1095 मिली मीटर तक पहुंच चुका था। अभी भी बारिश का दौर जारी है, प्राप्त आंकड़े, 23 अगस्त प्रातः 8:00 बजे तक के हैं। अघोषित लोक डाउन नगर में बढ़ते कोराेना के मद्देनजर लोक डाउन की मांग की जा रही थी, परंतु बीते 48 घंटे से चल रही बारिश ने नगर में अघोषित लोक डाउन लगा दिया है, जो निश्चित ही कोरोना की चेन तोड़ने में मददगार होगा। Post navigation मूसलाधार बारिश से शहर जलप्लावन की स्थिति, जलस्त्रोत लबालब भरे नवोदय विद्यालय के 4 छात्रों ने किया गौरवान्वित : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित