रितेश गुप्ता, थांदला जयनारायण जमरा विवेक डामर भूरालाल सोलंकी नेंसी गामर विगत दिनों एनसीईआरटी द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला झाबुआ के चार मेधावी विद्यार्थियों का चयन हुआ जिसमें से 3 बालक और एक बालिका है विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के होनहार छात्रा नैंसी गामर, छात्र मास्टर विवेक डामोर, जय नारायण जमरा, और भूरालाल सोलंकी का राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के द्वितीय चरण के लिए चयन हुआ है प्राचार्य झारिया ने विद्यालय के समर्पित विद्वान शिक्षकों की मेहनत और उनके मार्गदर्शन को की प्रशंसा की और समस्त चयनित छात्रों व उनके परिवार वालों को अपनी शुभकामनाएं दी उन्होंने बताया कि विद्यालय के विज्ञान शिक्षक संतोष चौरसिया , सामाजिक विषय शिक्षक अनिल पाटिल और गणित शिक्षक अनिल कुमार के उचित मार्गदर्शन के कारण ही हमारे 4 बच्चे इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होके विद्यालय का नाम रोशन किए । उन्होंने समस्त शिक्षकों को बहुत बहुत बधाई दी। Post navigation बीते 48 घंटे में नगर में 312 मिमी बारिश रिकार्ड, मूसलाधार बारिश से तरबतर हुआ अंचल। झाबुआ जिले में कोरोना की चैन बढ़ी, 37 मरीज निकले कोरोना संक्रमित, थांदला में 23 पॉजिटिव मरीज ने बढ़ाई चिंता