झाबुआ। कलेक्टर झाबुआ डॉ. अरूणा गुप्ता, राजेश कुमार खरे वन मंडलाधिकारी एवं जिला प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शासकीय वन हाथीपावा की पहाडिय़ों को हरा भरा करने हेतु बीज बुआई कर पर्यावरण उत्सव मनाया गया। हाथीपावा पहाडी वर्षो से वृक्ष विहीन है एवं झाबुआ शहर से लगी है। बीज बुआई कर वृक्ष विहीन पहाडी हाथीपावा को हरा-भरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर्यावरण उत्सव से झाबुआ शहर के निवासियों में पौधो की सुरक्षा एवं रोपण हेतु चेतना जागृत होगी। कलेक्टर झाबुआ एवं वन मण्डलाधिकारी झाबुआ द्वारा बताया गया कि पूरे वर्षाऋतु में झाबुआ जिले की पहाडियों पर बीज बुआई कर हरा-भरा करने का कार्य जारी रखा जावेगा। इसके साथ ही पौधा रोपण कार्य भी किया जायेगा। Post navigation जोड़ों का दर्द निवारक शिविर 3 जुलाई को मदरानी तीन दिनों से टोटली ब्लैकआउट, विभाग उदासीन, ग्रामीण परेशान