झाबुआ। प्रजापिता ब्रह्म्ïकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब झाबुआ के संयुक्त तत्वावधान में 3 जुलाई को जोड़ों का दर्द निवारक शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रजापिता ब्रहा्राकुमारी संस्था केंद्र गोपालपुरा में आयोजित होगा। शिविर की प्रचार सामग्रीयों का विमोचन बुधवार को दोपहर संस्था के केंद्र गोपालपुरा में ही किया गया। उक्त जानकारी देते हुए रोटरी क्लब झाबुआ के सचिव शैलेन्द्र चोरे ने बताया कि पूर्व में आयोजित उक्त शिविर को अपार सफलता मिलने के बाद षहर की जनता की मांग पर दोनों संस्थाओं द्वारा मिलकर पुन: उक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ष्यामभाई एवं बीके राजूभाई अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान करेंगे। इसमें एड़ी, घुटने, कमर, कंधा, कोहनी, गर्दन, कलाई, हाथ, पांव आदि जोड़ों के दर्द का बिना किसी दवाई के उपचार किया जाएगा। ब्रह्म्ïााकुमारी संस्था के केंद्र ग्राम गोपालपुरा में शिविर का समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे एवं षाम 4 से रात 8 बजे रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *