भूपेंद्र नायक, पिटोल

पिटोल के बस स्टैंड पर शाम पांच बजे पिटोल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष बदन नायक के नेतृत्व में बीजेपी ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ का पुतला जलाया।

सिद्धार्थ कुशवाहा वर्तमान में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। बीजेपी के नेता कार्यकर्ताओं ने दोनों विधायकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला रेल यात्रा के दौरान का है। बीजेपी नेता ओम शर्मा के मुताबिक बीती रात को लगभग 11:30 बजे रेवांचल एक्सप्रेस में एक महिला के साथ दोनों विधायकों ने अभद्रता की थी। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सराफ ने नशे की हालत में महिला के साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद महिला ने भोपाल के हबीबगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया एवं अन्य समाचारों के माध्यम से मिलने लगी भारतीय जनता पार्टी की सभी इकाइयों द्वारा दोनों विधायक का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *