झाबुआ Live के लिए मुकेश परमार की रिपोर्ट । चुनाव प्रभारी दिलीप कुशवाह ने की पंचायत चुनाव के लिए दो पंचायतों के बीजेपी उम्मीदवारों के नाम आज घोषित कर दिये। भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ द्वारा पेटलावद विधानसभा के अंतर्गत आने वाली तीन पंचायतों में से दो पंचायतों के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार, पेटलावद विधानसभा की विधायिका सुश्री निर्मला भूरिया जी की अनुशंसा और पेटलावद मण्डल प्रभारी श्री प्रफुल गादीया,मण्डल अध्यक्ष श्री शंकर राठौड़ की सहमति से पंचायत के चुनाव प्रभारी और जिलामहामंत्री श्री दिलीप कुशवाह द्वारा दोपंचायत बामनिया और मुल्थानिया के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की 1 बामनिया- श्रीमती रामकन्या पति संजय मखोड 2 मुल्थानिया-श्रीमती झाली बाई पति नाथू गरवाल उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अम्बरीष भावसार ने दी Post navigation पटवारियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, 1 जनवरी तक पूर्ण नहीं होने पर उतरेंगे आंदोलन पर अब सोने पर मोदी सरकार ने लिमिट तय की