शिवा रावत, बीएसएफ के जवान वीरसिंह ओहरिया भारत के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवाएं देकर 1 मार्च को छुट्टी लेकर अलीराजपुर में अपने परिवार के बीच पहुंचे थे और उन्हें 15 मार्च को वापस ड्यूटी ज्वाइन करनी थी,लेकिन विगत दिनों वे बीमार हो गए और उन्हें तुरंत ही रेफर किया गया जहां से उनका परिवार उन्हें लेकर धीरज बागडिया बड़ौदा के अस्पताल पहुंचा, जहां पेशाब रुकने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया तीन दिन मौत से लडऩे के बाद शुक्रवार सुबह 7 बजे उन्हें अंतिम सांसे ली। इस सूचना के पश्चात दिल्ली से बीएसएफ के जवान व अधिकारी बड़ौदा पहुंच चुके हैं तथा वाहन से शुक्रवार करीब 12 बजे वीरसिंह के पार्थिव शरीर को उनके ग्राम रोड़धु लाया जाएगा तथा शनिवार को स्व.वीरसिंह को कल उनके निवास स्थान रोडधु से पूरा राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। Post navigation डस्टर कार में लाखों रुपए की शराब भरकर ले जा रही डस्टर कार को पुलिस ने पकड़ा, ड्राइवर से पिस्टल की बरामद, छानबीन जारी कोरोना वायरस की आहट के बीच खुलेआम धड़ल्ले से बिक रहा ब्रायलर मुर्गियों का मांस, प्रशासन मौन