गौरव कटकानी, कालीदेवी

कालीदेवी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली के रिनॉल्ट डस्टर कार में अवैध रूप से बियर की पेटी भरी हुई है जो कि धार से आ रही है । कालीदेवी पुलिस ने घेरा बंदी कर उक्त कार को थाने के सामने रुकवाया चेक करने पर कार में बियर की पेटी भरी हुई पाई गई । पुलिस ने कार को जब्त कर थाने पर लाए ओर चालक से पूछताछ करने पर कार चालक ने जुर्म कबूल किया । पुलिस ने चालक महेंद्र पिता मोहनलाल पाटीदार उम्र 30 वर्ष निवासी धार एवं सुनील पिता गुलाबसिंह लोधा उम्र 28 वर्ष निवासी धार को पकड़ा । आरोपी महेंद्र ने बताया कि वह ये माल झाबुआ के किसी राजा उर्फ विजय राजा पवार को देने के लिए ले जा रहा था एवं महेंद्र के पास से पुलिस को एक अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई । कार में 59 पेटी ओर 16 टीन माउंट बियर के मील जिसका बाजार मूल्य 1,43,200 रुपये बताया जा रहा है एवं एक पिस्तौल जिसकी कीमत 5000 रुपये ओर एक कार mp09cp2380 जब्त कर तीनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) , 36 एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया । 2 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए तथा शेष 1 आरोपी की तलाश जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *