भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
स्थानीय शासकीय बालक हाई स्कूल में विकास खंड अधिकारी एवं प्राचार्य उत्कृष्ट शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर के डॉ. बीएन शर्मा के सेवानिवृत्त पर बालक हाई स्कूल के प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मंच पर श्रीमती शर्मा, वर्मा, बीआरसी अधिकारी मंगल सिंह नायक, एलएस नायक, कन्या संस्था प्रभारी प्राचार्य एमएल बसोड़, बालक संस्था प्रभारी मनोज पाल एवं मीडियाकर्मी भूपेंद्र बरमंडलिया, निसार रंभापुरी उपस्थित थे। सर्वप्रथम मां शारदे की पूजा अर्चना एव पुष्पमालाओं से सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किया एव सभी अतिथियों का बालक हाईस्कूल के स्टाफ द्वारा मंच पर पुष्प माला से स्वागत किया। मंच पर सर्वप्रथम मां शारदे की वंदना,अतिथियों का स्वागत गीत शिक्षिक नरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। उद्बोधन में शर्मा जी के कार्यकाल एव उनका मधुर व्यवहार एवं अधीनस्थ कर्मचारियों से कैसा काम लेना यह गुण शर्मा में विधमान है। इसी अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में एसमाज सेवा में भी इनकी अग्रणीय भूमिका रहती थी एव कभी भी सेवा के कार्यो को अच्छी तरह अंजाम देते थे सभी ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की एवं संस्था बालक हाई स्कूल द्वारा शॉल-श्रीफल, उपहार भेंट किया गया। उद्बोधन में शिक्षक राजेंद्र पड़वाल, अर्जुन झाड़, अलका भूरिया, जोशी, पंकज वर्मा, सीएससी सोलंकी एवं मंचासीन अतिथियों ने उद्बोधन दिए। उक्त कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक खंडेलवाल द्वारा किया गया वहीं आभार शाला प्रभारी मनोज पाल ने माना उक्त आयोजन में समस्त संकुल के शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *