पियुष चन्देल, अलीराजपुर
विश्व आदिवासी दिवस , 9 अगस्त 2019 को अलीराजपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन समाज की जिला कोर कमेटी एवं आयोजन समिति के द्वारा किया जा रहा है, जिसमे आय-व्यय और केश बुक का संधारण किया जायेगा ।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अलीराजपुर जिले में इस वर्ष दो बड़े जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन सोण्डवा एव जोबट में किये गए थे। ज्ञात हो इस दौरान पूरे जिले में भारी बारिश हो रही थी, जिसके चलते कही दूर दराज गाँव के लोग कार्यक्रम स्थल तक नही आ पाये थे, साथ ही आयोजन के लिए जो प्लानिंग आयोजन समिति ने बनाई थी, उसे भी बारिश की अधिकता के कारण मूर्त स्वरुप नही मिल सका था, उसके बावजूद भी समाज जन का भारी जन सैलाब विश्व आदिवासी दिवस को यादगार बनाने के लिए अपनी अपनी छाताओ -घुमटियों एवं रेनकोट के सहारे भारी बरसात में खड़े रहकर पूरे कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कर भव्य रूप दिया गया था। जिसकी समीक्षा के लिए कार्यक्रम के संबंध में हर बिन्दुवार चर्चा करने के लिए गुरुवार दिनांक 29/08/19 को अलीराजपुर खेल परिसर टिन सेट में शाम 5 बजे से बैठक आयोजित की जाएंगी। जिसमे जिले के समस्त विकासखण्डों से जिला आयोजित समिति द्वारा समाज के हर सदस्य को बैठक में शामिल हो अपनी उपस्थिति दर्ज करने का आग्रह किया है, जिससे वर्षभर आयोजित की जाने वाली कार्ययोजना को तैयार कर मूर्तरूप दिया जा सके।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *