झाबुआ Live डेस्क के लिऐ ” कल्याणपुरा” से ” गगन पांचाल ” की रिपोर्ट । आग से तबाह मकान झाबुआ जिले के ” कल्याणपुरा” थाने के गांव ” बिसोली” मे आज दोपहर अचानक चार कच्चे मकानों मे आग लग गयी जिससे अफरा तफरी मच गयी ।इन चार मकानों के साथ सटे दो तीन कमरे नुमा झोपड़ीया भी आगजनी की चपेट मे आई है घटना की सूचना मिलने पर झाबुआ से फायर ब्रिगेड ओर स्थानीय तीन टैंकरो ने आग पर ग्रामीणो की मदद से काबू पाया । जिन चार मकानों में आग लगी उनमें कोदरिया परमार, सुमला विरसिंग, हेमता कोदरिया, मानसिंग कोदरिया, गुलिया हुम्ला भलीया, गुमान कोदरिया, रामा माड़िया, फ़क़ीर सोमला तोलसिग आदि शामिल है आग में घरेलु सामान सहित अन्य जरुरी चीजे जलकर राख हो गयी । आग का कारण फिलहाल अज्ञात है पुलिस ने पंचनामा बनाकर कारवाई शुरु कर दी है । Post navigation अब शिव सरकार के मंत्री बोले ” कोई सरकार नही रोक सकती महंगाई दावलशाह अली रेहमतुल्लाह अलैह उर्स शुरू