खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर बिरसा मुंडा जयंती की 150वीं जयंती व जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। भगवान बिरसा के बारे में सभी छात्राओं को बताया गया एवं बाल दिवस के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया गया। इसी के साथ ही स्कूल के बच्चों द्वारा सामूहिक लोकगीत, सामूहिक डांस ,भाषण रखा गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य नीलम मांग़रीया, रमन बामनिया प्रभारी प्राचार्य माता सुलाडांगी, जन शिक्षक कन्हैयालाल बामनिया, शंकर सिंह राठौर, गायत्री खरवाडीया, मोना मावी, सविता भूरिया, सुहाना खान, अनीता दोहरे, प्रियंका डांगी,दिनेश टांकआदि शिक्षक गण मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालक राजेश जांगिड़ द्वारा किया गया कार्यक्रम का आभार विजय परमार द्वारा माना गया। Post navigation प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया गांव का भ्रमण, जानी गांव की समस्या इस गांव के 5 परिवारों के 40 लोगों की घर वापसी, पढ़िए क्यों बदला था धर्म