बड़ी खट्टाली जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के दिशा निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जोबट के मार्गदर्शन में कोरेाना कर्फ्यू के दौरान बड़ी खट्टाली में रविवार के दिन लॉकडाउन के बावजूद घूमते पाए जाने पर कुल 09 लोगो पर चालानी कार्यवाही की गई। ग्राम पटवारी नितेश अलावा ने बताया कि सप्ताह में जिन दिनों में निर्धारित समय सीमा के लिए संबंधित दुकानों के लिए छूट प्रदान की गई है वे उस दिन ही दुकान खोले अन्यथा दुकानदारों पर भी कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्रवाई पटवारी नितेश अलावा, सचिव चन्दर सिंह जमरा, मेहताब सिंह चौहान शिवराज डावर, रमेश परवाल, संदीप परवाल एवं पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की। Post navigation विधायक कांतिलाल भूरिया ने की बरझर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जानी समस्याएं विधायक मुकेश पटेल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की मांग : जिले के सभी परिवारों के छह माह के बिजली बिल माफ करे शिवराज सरकार