दिनेश वर्मा@ झाबुआ
बिजली विभाग के मुलाजिमों की लापरवाही ने अब से थोड़ी देर पहले फाल्ट सही करने गए लाइनमैन की जान ले ली। शटडाउन लेने के बाद खम्भे पर चढ़ कर लाइन दुरुस्त किए जाने के दौरान ही सब स्टेशन से सप्लाई चालू कर दी गई। सप्लाई चालू होते ही करंट की चपेट में आया लाइनमैन बुरी तरह से झुलने के बाद पोल से नीचे गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह एक बड़ी लापरवाही बिजली विभाग की सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक एमपीईबी लाइनमेन राजेन्द्रसिंह हाड़ा निवासी रम्भापुर अस्पताल के सामने चर्च मोहल्ले में पोल पर लाइन सुधार रहा था, तभी अचानक बिजली आ गई, जिससे उसे जोर का झटका लगा और वह पोल से नीचे आ गिरा। नीचे गिरने से सर में गम्भीर चोट लगने से लाइनमेन कि मृत्यु हो गई। घटना के बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, लाइनमेन की सांसें थम गई और डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिये भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *