फिरोज खान@ आलीराजपुर आलीराजपुर जिलेवासियों के लिए यह बुरी खबर हो सकती है, यह इसलिए कि फिर से कोरोना संक्रमण ने जिले में दस्तक दे दी है। पिछले दिनों भेजे गए सैम्पलों में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि यह युवक शहडोल का रहने वाला है। सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके ने बताया कि जिस युवक में कोरोना पॉजिटिव निकला है वह श्रमिक है, जो अपने साथियों के साथ अपने शहर जा रहा था। इन सभी को चांदपुर बॉर्डर पर स्क्रीनिंग के दौरान तापमान में बढ़ोतरी मिली थी और कोरोना से मिलते जुलते लक्षण पाए गए थे, इसके बाद इन्हें वहिं आयसुलेशन वार्ड में भर्ती कर इनके सेम्पल भेजे गए थे, आज इनकी रिपोर्ट आई है, जिसमे 18 वर्षीय एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिला प्रशासन ने सभी से अपील की है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें और सतर्क रहें, घबराए बिल्कुल भी नही। इस ख़बर के बाद शासन और प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें हैं। कोरोना के जिले में फिर से प्रकोप को लेकर लोगों में भारी दहशत है। Post navigation केंद्रीय कृषि मंत्री के पुत्र ने युवा समाजसेवी गौरव यादव झाबुआ जिले की स्थिति जानी धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत का कारोबार, डम्पर-ट्राले से किया जा रहा परिवहन, जिम्मेदार मौन