भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर मेघनगर-केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बालक प्रबल सिंह तोमर (रघु) ने नगर के भाजयुमो नेता गौरव यादव से वीडियो कॉलिंग पर चर्चा की एवं झाबुआ जिले में कोविड-19 जैसी महामारी के रोकथाम में किए गए सेवा कार्यो के बारे में जानकारी ली..व गौरव यादव के साथ परिवार एवं सभी भाजपाई मित्रों का हालचाल जाना। प्रबल सिह ने सलाह दी कि सभी शोशल डिस्टेंस का पालन करे मास्क हमेशा लगाएं सैनिटाइजर का उपयोग करें बार-बार हाथ धोए एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा असहाय लोगों की मदद कर जागरूकता फैलाए। वीडियो कांफ्रेंस में प्रबल सिंह तोमर ने बहुत जल्दी झाबुआ आने की बात कही। Post navigation नशे में धुत्त चालकों की गलती से ट्रैक्टर व इनोवा कार में हुई टक्कर आलीराजपुरवासीयो के लिए बुरी ख़बर; चाँदपुर बॉर्डर से आये 4 श्रमिको में से 1 युवक को निकला कोरोना पॉजिटिव