जितेंद्र वाणी,नानपुर नानपुर में अब से कुछ देर पहले खण्डवा-बड़ौदा रोड़ पर टोल टैक्स के नजदीक सेजगांव रोड के पास ट्रैक्टर व टोयोटा-इनोवा कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। नानपुर पुलिस व 100 डायल मौके पर पहुंची ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नानपुर क्षेत्र से जिले के अन्य स्थानों व अन्य पड़ोसी जिलों में अवैध रेत परिवहन चल रहा है जिसके चलते दुर्घटनाओं के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इस बारे में जब खनिज विभाग के जिम्मेदारों से बात करने का प्रयास किया जाता है तो वे मोबाइल तक रिसीव करना उचित नहीं समझते हैं। वहीं थाना प्रभारी मोहन डावर ने बताया कि इनोवा कार इंदौर की है तथा ट्रैक्टर नानपुर का बताया गया है। Post navigation सेन समाज ने हेयर पार्लर की दुकानें खुलवाने को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार, एसडीएम मंडलोई को सौंपा ज्ञापन केंद्रीय कृषि मंत्री के पुत्र ने युवा समाजसेवी गौरव यादव झाबुआ जिले की स्थिति जानी