झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- परवलिया समीप गांव खान्दन में बिजली गिरने से दो बालकों की मौत हो गई व एक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मवेशी चरा रहे 11 वर्षीय बालक भारत पिता तानसिंह मुणिया व 12 वर्षीय कमील पिता फतेसिंह मुणिया की आकाशीय बिजली गिरने से मोके पर मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बच्चों की एक साथ मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सारा परिवार व गांववासियों में दु:ख का माहौल हो गया। Post navigation 200 से अधिक तड़वियों का साफा श्रीफल से सम्मान जानलेवा साबित हो रहे हैं ओवरलोड वाहन, जिम्मेदार मौन