जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में आज हाट बाजार होने से भारी भीड़ रही। आज सुबह ग्रामीणों ने बताया कि हुसैनी मोहल्ले में अचानक बिजली के पोल पर फाल्ट होने से आतिशबाजी की तरह बिजली फाल्ट होने लगी। जिससे बाजार करने वाले ग्रामीणों में डर का माहौल देखा गया। आस पास के मकान मालिको ने घर के सभी विद्युतीकरण से चलने वाले यंत्रो को बंद करने दौड़े। बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन पर सूचना दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 50% गांव में चोरी चुपके लाईट चला रहे है। ग्रामीण जिसकी जानकारी स्थानीय कर्मचारियों को भी है पर कोई ठोस कार्रवाई नही की जा जाने से लाखों रुपये का चूना लग रहा है विद्युत विभाग को। विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री आलीराजपुर राहुल चौहान का कहना है बारिश की वजह से फाल्ट होती है। पानी लगने से कुछ कारण हो सकता है। मैं और फोन लगाकर बात करता हूं। Post navigation देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नमन किया धूमधाम के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव