रक्षित मोदी, छकतला आज ग्राम छकतला में ग्रामीणों ने ग्रिड का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली विभाग द्वारा 10 घंटे बिजली देने का वादा किया था लेकिन उन्हे 10 घंटे बिजली नहीं मिल रहे, जिससे उन्हें फसल में पानी देने मे दिक्कत आ रही है। घेराव करने आये किसानों को बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी 5 दिन में इसकी पूर्ति हो जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी कि उनकी समस्या का निदान तय समय सीमा नहीं किया गया तो वे रविवार को धरना प्रदर्शन के साथ चक्काजाम करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की रहेगी। इस अवसर पर विक्रम भयडिय़ा, नरिंग मोरी, रमेश पराड़, खुमान, रायसिंह, महेश समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। ) Post navigation आयुष विभाग के रोग निदान नि:शुल्क शिविर में मरीजों का किया उपचार राष्ट्रीय मीडिया अलंकरण महासमारोह के आयोजन के साथ ही 2 राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार भी प्रारम्भ