पियुष चन्देल, अलीराजपुर
========================

बाल दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को सर प्रताप जिला उत्कृष्ट उमावि परिसर अलीराजपुर में बाल मेले का आयोजन हुआ। इसका शुभांरभ प्राचार्य संजय परवाल ने किया ।मेले में बडी संख्या में बच्चों की भीड उमडी। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजन के स्टॉल लगाये। इसमें भेल, भजिए, गुलाब जामुन, खमण, पावभाजी, बडे ताए, पानी पूरी, चना मसाला, सुपर बर्गर सेंटर, भजिये, फ्रूड कस्टर्ड आदि एक से बढ कर एक व्यंजनों के स्टॉल शामिल थे। मेले में भारी भीड उमडी। स्कूली एवं बाहरी छात्र छात्राओं, स्टाफ सदस्यों ओर पालकों ने टोकन लेकर व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। विद्यार्थियों ने अपने स्तर से अपने स्टालों की उत्कृष्ट व्यवस्था एवं संयोजन किया था, जिसे आगंतुकों ने काफी सराहा। बाल मेले में प्रथम स्थान कक्षा 11वीं डी एवं ई वर्ग के विद्यार्थी झीनीया टुकरिया एंड टीम के देशी वडा स्टॉल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कक्षा 11वीं बी वर्ग के विद्यार्थी लोकेश बामनिया, रमेश कलेश एंड टीम के कडी गोटे स्टॉल ने ओर तृतीय स्थान कक्षा 12वी डी वर्ग के छात्र नारायण सोलंकी व हरीश जमरा एंड टीम के स्वादिष्ट वडा सेंटर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के निर्णायक सुशीला सेमलिया, सीमा परिहार व इंद्रजीतसिंह तंवर थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे व्याख्याता पुष्पेंद्र वाघेला, हिना तंवर, शीतल कुमार, नीतू कुमार, पायल माली, भीमसिंह डावर, किरण अलावा, राघवेंद्र गेहलोत, विश्वजीत सिंह तंवर, जितेंद्र तंवर, रामेश्वर राठोड़, नरोत्तम मेहता, करमसिंह गुथरिया, सुमेरसिह बघेल, शिवराम बघेल, प्रेमसिंह गुंडिया, हेमेंद्र चौहान आदि स्टाफ सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *