आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती 14 नवम्बर 2019 को बाल दिवस के अवसर पर समस्त शासकीय विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता, बाल-सभा , कहानी , अन्य खेलकूद प्रतियोगिता, का आयोजन किया गया है। साथ ही समस्त शालाओ में संस्था प्रमुखों द्वारा शाला में कार्यरत कर्मचारियों के शिक्षक-शिक्षिकाओ को शपथ दिलाई गई। खण्ड शिक्षा विभाग /जनपद शिक्षा विभाग , आजाद नगर में भी खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्रोत समन्वयक, के समस्त स्टॉफ के साथ में खण्ड शिक्षा अधिकारी डी.एस.सोलंकी द्वारा शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर खण्ड स्रोत समन्वयक शैलेन्द्र सिंह डावर, खण्ड अकादमिक समन्वयक खुमान सिंह चौहान, वजिया बघेल, अभिषेक डावर, जनशिक्षक, रामेश्वर साधव , शंकर परमार , एम. आय. एस. ओम प्रकाश शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर पहाड़ सिंह डावर , लेखा पाल ऐ. के. माथुर, ओ.पी .शर्मा, कालू सिंह भाबर (सहायक ग्रेट ) , देवेन्द्र कुमार तिवारी , ( लेखा पाल ) संकुल झीरण के प्रभारी प्राचार्य ईश्वर यादव , उत्कर्ष विद्यालय के लेखा पाल , श्रीमती कनेश , सहायक ग्रेट आशा बघेल एवं समस्त स्टॉफ सहित उपस्थित रहे। Post navigation विधायक कलावती भूरिया ने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण जनशिक्षको व खण्ड अकादमिक समन्वयको की बैठक आयोजित