मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ गत दिनों इंटरनेशनल स्तर की साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) की प्रतियोगिता में आम्बुआ की बेटी नव्या जायसवाल ने हिस्सा लिया था। जिसमें बेबी नव्या जायसवाल की MP जोनल में 9वीं रैंक लगी है, जिसका समाचार सुनते ही आलीराजपुर कलेक्टर महोदय के निर्देश पर SDM लक्ष्मी गामड़ व तहसीलदार हर्षल बेहरानी ने नव्या के पिता कृष्णकांत जायसवाल के घर जा कर बधाई दी व गिफ्ट के रूप में बेबी नव्या को प्रोत्साहित करने हेतु स्कूल बैग, टिफिन, बॉटल व स्कूल संबंधित अन्य सामग्री दी। बेबी नव्या जायसवाल की इस गरिमामय उपलब्धि पर परिवार के साथ-साथ कस्बे में भी हर्ष व्याप्त है। आम्बुआ पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोविन्दा माहेश्वरी, वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा तथा गजेंद्र सिंह रावत, साजिद शेख, असलम खान, मयंक विश्वकर्मा तथा कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। Post navigation जाम से हर कोई परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई