झाबुआ। 14 वर्षीय बालिका शारदा अपने भाई निलेश के साथ उमरकोट हाट बाजार कर अपने घर कल्लूखोदरी लौट रही थी कि इस दौरान आरोपी जोगू बुचा व पप्पू तोलिया निवासी माछलिया आए और उसके गले में 500 ग्राम चांदी की साकली जबरन उतारी और लूटकर भाग निकले। इसके बाद बालिका शारदा कालीदेवी थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 392 भादवि का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। Post navigation शैक्षणिक कार्य में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षकों को कलेक्टर ने किया निलंबित लक्की ड्रा कर की जिलेभर के लोगों से धोखाखड़ी